Government Jobs Recruitment 2022

BSF 2788 कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती: आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई 

नमस्कार दोस्तों, BSF द्वारा कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 (BSF Recruitment 2022)  का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के जरिए कुल 2788 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. 



जारी नोटिस के मुताबिक भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर शुरू हो गई है. जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है.

कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 2 साल के अनुभव के साथ 10वीं पास होना चाहिए या वोकेशनल इंस्टीट्यूट के आईटीआई से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या ट्रेड में आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.

आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन, पीएसटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के बाद किया जाएगा. 

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.