इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rkpuramsec2.kvs.ac.in/ के जरिए भी इन पदों (KVS Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rkpuramsec2.kvs.ac.in/sites/default/files के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन (KVS Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (KVS Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत केंद्रीय विद्यालय में कई पदों को भरा जाएगा.
KVS Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
PGT, TGT, DEO और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए – 24 फरवरी 2022 सुबह 8 बजे से 11 बजे तकPRT के लिए – 25 फरवरी 2022 सुबह 8 बजे से 11 बजे तकअन्य के लिए – 26 फरवरी 2022 सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
KVS Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
PGT, TGT, PRT, कंप्यूटर प्रशिक्षक, DEO, स्पोर्ट्स टीचर, एकेडमिक काउंसलर, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, म्यूजिक टीचर, डांस टीचर, योग शिक्षक और नर्स
KVS Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
प्राइमरी टीचर – उम्मीदवारों के पास 50% अंकों के साथ न्यूनतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही DIET/JBT/B.Ed. होना चाहिए.PGT – संबंधित विषय में NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी कोर्स या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. हिंदी और अंग्रेजी मीडिया में अध्यापन में एफिशियंसी होनी चाहिए.TGT – संबंधित विषय में NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या संबंधित विषयों में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
KVS Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
0 Comments