JPSC Dental Doctors Recruitment 2022: जय हिन्द दोस्तों झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने विज्ञापन संख्या- 01/2022 के तहत डेंटल डॉक्टर्स (Dental Doctors) के पदों पर भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी 2022 से शुरू किए जाने हैं.



JPSC महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 फरवरी 2022
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तारीख: 28 फरवरी 2022 (शाम 5 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 1 मार्च 2022
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2022 (शाम 5 बजे तक) 

JPSC पदों का विवरण 

इस भर्ती के माध्यम से JPSC डेंटल डॉक्टर्स के कुल 23 रिक्त पदों को भरा जाना है. ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स उपलब्ध कराया गया है. उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन (Selection) लिखित परीक्षा (Written Exam) और मौखिक प्रतियोगिता परीक्षा (Interview) के आधार पर किया जाना है. एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ऐसे कर सकेंगे Online Apply 
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट, jpsc.gov.in पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिए गए Online Application लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन