केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कहा कि कक्षा 10 और 12 के टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी।
CBSE एग्जाम कंट्रोलर ने कहा, "बोर्ड ने कई स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा के बाद और देश में Covid-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।"
उन्होंने कहा, "थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। कक्षा 10 और 12 की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।" इस बीच, बोर्ड की तरफ से टर्म-1 कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की उम्मीद है।रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने स्कूल नंबर, रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। वेबसाइट के साथ, स्कोरकार्ड डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।
0 Comments