Admit Card - MP Board Class 10th & 12th - MP Board कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें.
Admit Card - MP Board Class 10th & 12th Download In Hindi.
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा Board Exam 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. MPBSE द्वारा प्रति वर्ष प्रवेश पत्र प्रिंट कराकर जिले की समन्वयक संस्था के माध्यम से प्रेषित किये जाते हैं. इस वर्ष MP Board द्वारा प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किये गए हैं. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड किये गए हैं.
MP Board Class 10th / 12th Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
MPBSE Board Exam 2022 के प्रवेश पत्र किस वेबसाइट से डाउनलोड होंगे?
MP Board HS / HSS Admit Card कैसे Download करें?
MP Board मुख्य परीक्षा - प्रवेश पत्र 2022 : MP Board कक्षा 10 वी एवं 12 वी मुख्य परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की लिंक आगे दी जा रही है. 10th / 12th Admit Card Download करने के लिए आपको Student का बोर्ड परीक्षा आवेदन क्रमांक (Board Exam Application Number) दर्ज करना होगा. कक्षा 10 वी / 12 वी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए –
MP Board Admit Card 2022 Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
परीक्षा आवेदन क्रमांक मालूम नहीं होने पर प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
यदि आपको परीक्षा आवेदन क्रमांक पता नहीं है तो चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने स्कूल से आवेदन क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. स्कूल द्वारा Exam Form के प्रिंट आउट अथवा स्कूल द्वारा mponline वेबसाइट पर लॉग इन कर MPBSE NOMINAL CHECKLIST डाउनलोड कर आपको Application Number की जानकारी दी जाएगी.
MP Board कक्षा 10 वी / 12 वी के प्रवेश पत्र एक साथ (Bulk) कैसे डाउनलोड करें?
MP Board Class 10th / 12th Admit Card (Bulk) Download Link
यदि आप अपनी शाला की कक्षा 10 वी / कक्षा 12 वी के सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र एक साथ डाउनलोड करना चाहते हैं तो अब यह सुविधा MPBSE द्वारा उपलब्ध होने पर आप एक साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. यह सुविधा केवल School Login पर ही उपलब्ध होगी. MPBSE द्वारा सुविधा उपलब्ध होने पर शाला के Students के Admit Card थोक (Bulk) में Download करने की लिंक आगे दी जा रही लिंक से थोक एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेंगे. दी गई लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपने School Code mpbse द्वारा प्रदत्त पासवर्ड से लॉग इन करना है.
स्कूल लॉग इन के बाद आपको डेशबोर्ड पर ‘मुख्य परीक्षा - प्रवेश पत्र 2022 (थोक प्रिंट)’ आप्शन दिखाई देगा. जिस पर क्लिक करने के बाद कक्षा (10 वी / 12 वी / 12 वी व्यावसायिक) तथा Regular / Private सेलेक्ट कर Submit बटन पर क्लिक करना है. इस प्रकार कक्षा के सभी Students के प्रवेश पत्र शो होंगे, जिन्हें आप Print बटन पर क्लिक कर प्रिंट ले सकते है या पीडीएफ में save कर सकते हैं.
Thank You For Reading!!
0 Comments