जय हिन्द दोस्तों, रोज़गार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में जल्द ही माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती होने वाली है। नोटिस के अनुसार, ईसीएल माइनिंग सरदार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2022 को शुरू होगी। माइनिंग सरदार पद पर भर्ती होने के लिए युवा ऑफिशियल वेबसाइट easterncoal.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ईसीएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी।
पदों की संख्या: 313
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 20 फरवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 10 मार्च 2022
सैलरी : 31852 रुपये
पदों की संख्या
जनरल - 127
ईडब्लूएस - 30
ओबीसी - 83
एससी - 46
एसटी - 23
कुल पदों की संख्या - 313
योग्यता
उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही डीजीएमएस की ओर से जारी माइनिंग सरदारशिप का वैलिड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा गैस टेस्टिंग का वैलिड सर्टिफिकेट और वैलिड फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और वैलिड गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और वैलिड फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
1. ऑफिशियल वेबसाइट easterncoal.gov.in पर क्लिक करें।
2. अब होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
3. यहां माइनिंग सरदार पद पर आवेदन का लिंक मिलेगा।
4. माइनिंग सरदार पद के लिए आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
किसी भी तरह की समस्या या सुझाव हेतु कमेंट करें तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
0 Comments