एनवीएस (नवोदय विद्यालय समिति) की ओर से नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि NVS की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 202 से शुरू हो गयी है जो 10 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.navodya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म हमारे इस पेज से भी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। एनवीएस वैरियस पोस्ट भर्ती 2022 आवेदन संबंधित जरूरी तारीखों, रिक्ती विवरण. योग्यता मापदंड आदि जानकारी के लिए इस पेज को पूरा देख सकते हैं।


एनवीएस भर्ती 2022

एनवीएस नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 2022 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करने होंगे। जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2022 के लिए आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तारीख से पहले करना होगा। आवेदन पूरे होने के बाद उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर परीक्षा का आयोजित किया जायेगा। एनवीएस भर्ती 2022 की महत्त्वपूर्ण तिथियां जानने के लिए आप यहाँ दी गयी सारिणी देख सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतारीख
आवेदन करने की पहली तारीख12 फरवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीख10 फरवरी 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख10 फरवरी 2022
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखफरवरी/मार्च 2022
लिखित परीक्षा की तारीख09-11 मार्च 2022

एनवीएस भर्ती 2022 रिक्ति विवरण


एनवीएस भर्ती 2022 : आवेदन पत्र, रिक्ति विवरण, योग्यता एवं मापदंड

एनवीएस (नवोदय विद्यालय समिति) की ओर से नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि NVS की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 202 से शुरू हो गयी है जो 10 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.navodya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म हमारे इस पेज से भी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। एनवीएस वैरियस पोस्ट भर्ती 2022 आवेदन संबंधित जरूरी तारीखों, रिक्ती विवरण. योग्यता मापदंड आदि जानकारी के लिए इस पेज को पूरा देख सकते हैं।

नवीनतम : नवोदय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

एनवीएस भर्ती 2022

एनवीएस नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 2022 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करने होंगे। जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2022 के लिए आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तारीख से पहले करना होगा। आवेदन पूरे होने के बाद उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर परीक्षा का आयोजित किया जायेगा। एनवीएस भर्ती 2022 की महत्त्वपूर्ण तिथियां जानने के लिए आप यहाँ दी गयी सारिणी देख सकते हैं।


एनवीएस भर्ती 2022 रिक्ति विवरण

पदों की कुल संख्या – 1925 पद

पदों के नाम

  • असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रुप ए) – 05 पद
  • असिस्टेंट कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) – 02 पद
  • फीमेल स्टाफ नर्स – 82 पद
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) – 10 पद
  • ऑडिट असिस्टेंट – 11 पद
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – 04 पद
  • जूनियर इंजीनियर सिविल – 01 पद
  • स्टेनोग्राफर – 22 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर – ०४ पद
  • केटरिंग असिस्टेंट – 87 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (HQRS/RO) – 08 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JNV Cadre) – 682 पद
  • इलेक्ट्रीशियन कम प्लम्बर – 273 पद
  • लैब अटेंडेंट – 142 पद
  • मेस हेल्पर – 629 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) – 23 पद

एनवीएस भर्ती 2022 योग्यता मापदंड

शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा

  • असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रुप ए) – मास्टर डिग्री इन ह्यूमैनिटीज/साइंस/ कॉमर्स एवं काम करने का अनुवभव। उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक न हो।
  • असिस्टेंट कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) – बैचलर डिग्री किसी भी स्ट्रीम में, एवं 8 वर्ष काम करने का अनुभव। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • फीमेल स्टाफ नर्स – नर्सिंग में डिग्री / डिप्लोमा / सर्टिफिकेट के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10 + 2 इंटरमीडिएट परीक्षा। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • ऑडिट असिस्टेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स/बीकॉम में बैचलर डिग्री। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – डिग्री स्तर में अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या डिग्री स्तर में अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, अंग्रेजी माध्यम के साथ और हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में, अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी नोटिफिकेशन देखें। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • जूनियर इंजीनियर सिविल – उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा हो। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • स्टेनोग्राफर – भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा। शॉर्टहैंड स्पीड 80 WPM और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 WPM या शॉर्टहैंड स्पीड 60 WPM और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 WPM. उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए
  • कंप्यूटर ऑपरेटर – किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री एवं एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • केटरिंग असिस्टेंट – कैटरिंग में डिप्लोमा के साथ कक्षा 10 हाई स्कूल या 10+2 इंटरमीडिएट के साथ होटल मैनेजमेंट और केटरिंग वोकेशनल विषय के रूप में और 1 साल का अनुभव। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी नोटिफिकेशन देखें। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (HQRS/RO) एवं जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JNV Cadre) – भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा। टाइपिंग स्पीड 30 WPM अंग्रेजी या 25 WPM हिंदी। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए
  • इलेक्ट्रीशियन कम प्लम्बर – इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन / प्लंबिंग में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ कक्षा 10 /हाई स्कूल और 2 साल का अनुभव। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • लैब अटेंडेंट – प्रयोगशाला तकनीक में डिप्लोमा के साथ कक्षा 10 हाई स्कूल या साइंस स्ट्रीम के साथ 10 + 2 इंटरमीडिएट। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से ३0 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • मेस हेल्पर एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) – भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से ३0 वर्ष तक होनी चाहिए।

एनवीएस भर्ती से जुड़ी विस्तृत योग्यता एवं मापदंड के लिए आप इस पेज पर नीचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

एनवीएस भर्ती 2022 आवेदन पत्र

उम्मीदवार एनवीएस भर्ती 2022 के आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 12 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑफिसियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर ऊपर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र तय तिथियों में भरना होगा, तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन रद्द कर दिए जायेंगे।

आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ आपको निर्धारित किया गया शुल्क भरना अनिवार्य है तभी आपका आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेंगे, बिना एप्लीकेशन शुल्क भरे गए आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

  • असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रुप ए) /असिस्टेंट कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) पदों के लिए – 1500 रूपए
  • फीमेल स्टाफ नर्स के लिए – 1200 रूपए
  • लैब अटेंडेंट/ मेस हेल्पर/ मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए – 750 रूपए
  • अन्य सभी पदों के लिए – 1000 रूपए

आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in 

एनवीएस भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया

एनवीएस नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 2022 के लिए सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाएगा उसे ही इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के परिणामों और इंट्रव्यू के आधार पर ही एनवीएस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इंटरव्यू सभी पोस्ट के लिए अनिवार्य नहीं है। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एनवीएस भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न

एनवीएस नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 20२२ का परीक्षा पैटर्न जानने के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना के लिंक पर जाएं।

एनवीएस भर्ती 2022 परिणाम

एनवीएस वैरियस पोस्ट भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन ०९ से 11 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने परिणामों का इंतजार रहेगा। परीक्षा के परिणामो की जारी होने की तारीख अभी बताई नहीं गई है। परीक्षा परिणामों की तारीख जारी होने के बाद आपको हमारेे परिणाम वाले पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जानने का लिंक आपको इस पेज पर मिल जाएगा।

एनवीएस भर्ती 2022 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिसूचना/ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।